RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ – सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ

Ro no 03

भाटापारा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य जिले में 15 नवंबर शनिवार से प्रारंभ हो गया। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपार्जन केन्द्र अर्जुनी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया।

केन्द्र में धान बेचने पहुंचे पहले किसान छेदू राम वर्मा का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के एक-एक दाने की खरीदी करेगी।लोगों की मांग पर अर्जुनी में सहकारी समिति भवन निर्माण के लिए 10 लाख एवं सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

अग्रवाल ने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद धान खरीदी सुव्यवस्थित रूप से होगी। सभी उपार्जन केंद्रों में कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, इसलिए किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीकृत किसानों की संख्या, टोकन व्यवस्था, बरदाना एवं अन्य तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि किसी भी किसान को दिक्कत न हो। उन्होंने किसानों से कहा कि धान की राशि का उपयोग अच्छे कार्यों में करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button