RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

रायपुर NHM कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अंतिम मौका

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें आज शाम तक काम पर लौटने का अंतिम मौका दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कहा कि —
“NHM कर्मचारी स्वास्थ्य हित में, राज्य हित में और अपने ही हित में आज शाम तक वापस आ जाएँ। लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्वास्थ्य सेवाएँ बाधित होती हैं, तो सरकार नई भर्तियों की घोषणा करने के लिए बाध्य होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों को नोटिस मिला है, उन्हें भी और जिनको नोटिस नहीं मिला है, उन्हें भी जॉइन करना होगा। यहां तक कि जिनकी बर्खास्तगी हुई है, उनके मामले पर भी पुनर्विचार किया जाएगा।

मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 4 मांगें पहले ही पूरी कर दी गई हैं, 3 मांगों के लिए समिति का गठन किया गया है और 3 मांगों को उच्च स्तर पर ले जाया जाएगा। सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य करने के लिए सभी कर्मचारियों को आज शाम तक अपनी ड्यूटी जॉइन करनी होगी, अन्यथा कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button