RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, ईब नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल

Ro no 03

जशपुर, छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए उन्होंने धौरासांड–दाईजबहार मार्ग पर ईब नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 18 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ

पुल बन जाने से फरसाबहार क्षेत्र के दाईजबहार, बरकशपाली, साजबहार, बामहनमारा, तपकरा, धौरासांड, खुटगांव, बनगांव, हेटघिंचा और तुबा सहित कई गाँवों की दूरी काफी कम हो जाएगी। इससे लोगों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

ओडिशा और झारखंड से बेहतर संपर्क

ईब नदी पर बनने वाला यह पुल न केवल स्थानीय आवाजाही के लिए बल्कि क्षेत्रीय संपर्क के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगा। यह मार्ग छत्तीसगढ़ को ओडिशा और झारखंड से सीधे जोड़ेगा, जिससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

ग्रामीणों ने जताया आभार

फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह पुल न केवल उनके जीवन को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button