RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, शिवरतन शर्मा ने कहा – “सेवा ही संगठन का मंत्र”

भाटापारा:- भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया मंत्र “सेवा ही संगठन” हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएँ और सेवा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएँ।

जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनहित को मजबूती दी जा सकती है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील यदु (गोलु), कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत सहित मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि सेवा ही हमारा मूल मंत्र है और समाजहित व राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button