बड़ी खबरछत्तीसगढ़दुर्घटना

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 घायल मजदूर रायपुर मेकाहारा में भर्ती, विजय शर्मा ने घटना पर जताया दुःख

बेमेतरा  25 मई 2024:  बेमेतरा में स्थित बोरसी की स्पेशल ब्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर मेकाहारा भेजा गया है। इस धमाके के बाद मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल ब्लास्ट होने के कारण अज्ञात है। घटना की सुचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।

वहीं अब बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। गृमहंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, बेमेतरा के पिरदा गांव में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है। अभी कितने लोगों की मौत हुई ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन जितनी कम जनहानि हो उतना ही अच्छा है। साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि, प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button