RO.NO. 13129/116
अन्य खबरें

सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद है इन फूड्स को एक साथ खाना

आयुर्वेद में खान-पान से लेकर जीवनशैली तक कई नियम बताए गए हैं। इनका पालन करने से व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो स्वास्थ्यवर्धक हैं, लेकिन सेवन के बाद पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं। ऐसे उत्पाद खराब पचते हैं और पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आयुर्वेद द्वारा बताए गए फूड कॉम्बिनेशन को आजमाएं। यह इन स्वस्थ खाद्य पदार्थों को आसानी से पचाने योग्य बनाता है और अधिकतम स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

मक्की की रोटी
सर्दियों में बहुत सारे घरों में मक्की की रोटी बनती है। जिसे लोग सरसों के साग के साथ खाते हैं। लेकिन मक्की की रोटी काफी हैवी होती है और पचने में समय लेती है। जिसकी वजह से अपच की समस्या भी हो जाती है। मक्के की रोटी का फायदा उठाना चाहते हैं तो साथ में छाछ जरूर पिएं। इससे मक्के की रोटी आसानी से पचेगी और फायदा भी पहुंचाएगी।

बथुआ का साग
मक्के की तरह ही सर्दियों में बथुए का साग भी खूब खाया जाता है। बथुआ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप बथुए के पूरे पौष्टिक तत्वों को अब्जॉर्ब करना चाहते हैं तो साथ में छाछ लेना फायदेमंद होगा।

खजूर के साथ दूध
खजूर को पोषण का भंडार कहा गया है। इसे खाने से आयरन और खून की कमी दूर होती है। साथ ही कमजोरी की समस्या को भी खत्म करता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार खजूर के ज्यादा फायदों को लेना चाहते हैं तो इसे दूध के साथ लेना फायदेमंद है।

मूली खाने का तरीका
मूली भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन ज्यादातर लोग मूली गैस्ट्रिक प्रॉब्लम की वजह से नहीं खाते। आयुर्वेद के अनुसार मूली को खाने का सही तरीका है मूली के पत्ते के साथ खाना। मूली को पत्ते के साथ मिलाकर खाने से गैस की समस्या परेशान नहीं करती है और ये आसानी से डाइजेस्ट होती है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button