RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

भाटापारा बलौदाबाजार:-अंधविश्वास में 6 माह के मासूम सहित एक ही परिवार के चार लोगो, की हत्या

छत्‍तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। अंधविश्वास में जकड़े पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी परिवार के चार लोगो को मौत के घाट उतार दिया।
पूरा मामला आज गुरुवार शाम को 7.30 बजे  थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद का है जहा 04 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में 02 महिला, 01 पुरुष एवं 01 छह माह का मासूम छोटा बच्चा शामिल है।  सभी मृतक एक ही परिवार के है। हत्या की सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंचा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 03 संदेहियो को हिरासत में लिया गया है, जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में, मृतक परिवार द्वारा जादू टोना करने का शक होना बताया जा रहा है। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
संदेही/ के नाम
1. रामनाथ पाटले
2. दीपक पाटले
3. दिल कुमार पाटले
मृतकों के नाम
1. चेतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल
2. जमुना बाई केवट
3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
4. यशोदा बाई केवट
Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button